मक्सूदनगढ़ के खेराड बनिया टोड़ी गांव में 13 साल की नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का मामला निकलकर सामने आया

Monday, January 1, 2024 - 15:04
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) बच्ची के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची शौच करने के लिए गई हुई थी, इसी दौरान गांव में ही रहने वाले गोलू लोधी नाम के युवक ने बच्ची को पकड़ लिया और बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। परिजनों ने कहा कि आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट की और बच्ची को जान से मारने की कोशिश की।

 इस में आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ तो आरोपी ने बच्ची का मुंह बांधकर कुएं के गड्ढे में बच्ची को फेंक दिया।

हैरानी की बात तो यह है कि यह मामला शुक्रवार 29.12.2023 का है। लेकिन अब तक पुलिस ने इस मामले में आरोपी के ऊपर मामला दर्ज नहीं किया है।

बच्ची के परिवार के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते कहा कि हम जो घटना लिखवा रहे हैं, वह सत्य घटना पुलिस नहीं लिख रही है। पुलिस अपने हिसाब से एफआईआर दर्ज करना चाहती है और अब तक हमारी एफआईआर नहीं लिखी गई है। और बच्ची के परिवार के लोग बच्ची को घायल अवस्था में न्याय दिलाने के लिए, इधर से उधर लेकर भटक रहे हैं।

उक्त घटना में अब तक बच्ची के परिवार को नया नहीं मिला है, और ना ही आरोपी के ऊपर एफआईआर दर्ज हुई है।

 वही पीड़ित बच्ची के परिवार लोगों ने बताया कि आरोपी को पुलिस पकड़ लाई थी, जिस के बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User