मकर संक्रान्ति के पुनीत अवसर पर हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी आदर्श दिव्यांग कल्याण समिति द्वारा खिचडी भोज एवं कम्बल वितरण का आयोजन

मकर संक्रान्ति के पुनीत अवसर पर हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी आदर्श दिव्यांग कल्याण समिति द्वारा खिचडी भोज एवं कम्बल वितरण का आयोजन ला0 राम चरन लाल धर्मशाला खिरनी वाग शाहजहाॅपुर में किया गया।

Monday, January 15, 2024 - 19:38
Updated: 3 years ago
0
मकर संक्रान्ति के पुनीत अवसर पर हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी आदर्श दिव्यांग कल्याण समिति द्वारा खिचडी भोज एवं कम्बल वितरण का आयोजन

शाहजहाॅपुर (आरएनआई) खिचडी भोज आयोजन में सैकडों दिव्यांगो  ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आदर्श दिव्यांग दिव्यांग कल्याण समिति की ओर से आमत्रित सम्मानित अतिथिगण चंद्रशेखर खन्ना उर्फ धीरू अपर जिला अधिकारी प्रशासन संजय पांडेय जेल अधीक्षक मिजाजी लाल अल्पसंख्यक अधिकारी वरुण राठौर मुख्य संरक्षक हरीशरण बाजपेई एवं समिति के अध्यक्ष सचिन बाथम प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई ने आयोजन का शुभारम्भ दिव्यांगो को खिचडी भोज एवं कम्बल वितरण करके किया।

 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय पांडेय ने कहा कि ऐसे पुनीत कार्यक्रम वर्ष भर चलते रहे इस पर हम सभी आत्म चिन्तन करेंगे जिससे दिव्यांग जनों एवं गरीब परीबार के लोगो को शाहजहांपुर के कोने कोने में राहत पहुॅचायी जा सके। उन्होंने आदर्श दिव्यांग कल्याण समिति के इस भव्य आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा की इस समिति के माध्यम से शाहजहांपुर में वर्ष भर जन सामान्य के हितार्थ कार्यक्रम कराए जाते हैं श्री पांडेय जी ने आज के पावन अवसर पर दिव्यांग समिति के पदाधिकारी एवं कार्यक्रम में उपस्थित समस्त दिव्यांग जनों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए अपने हाथों से दिव्यांगजनों एवं राहगीरों को खिचड़ी खिलाकर कंबल वितरित किए। इस अवसर पर समिति की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी अग्निवेश जिला अध्यक्ष नलिनी ओमर वेद प्रभा बाजपेई गरिमा बाजपेई मून शर्मा रेहान खान आदि मौजूद रही

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User