मंदसौर पुलिस में बड़ा बदलाव: टीआई अब 3 महीने में बदलेंगे, लागू होगा रोस्टर सिस्टम
मंदसौर (आरएनआई) मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में थाना प्रभारियों (टीआई) पर रुपए लेने के आरोप लगे हैं, जिससे जिले और पुलिस—दोनों की छवि खराब हुई है। ऐसे में मंदसौर एसपी विनोद मीना अब रोस्टर सिस्टम पर काम कर रहे हैं, ताकि इस तरह के आरोप न लगें और थानों में थाना प्रभारी से लेकर चौकी प्रभारी तक बेहतर काम कर सकें। यदि यह सिस्टम लागू होता है तो इसके तहत थाना प्रभारियों को तीन माह के भीतर दूसरे थाने में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
रोस्टर सिस्टम लागू करने वाला पहला जिला होगा मंदसौर !
मंदसौर एसपी विनोद मीना यदि जिले में यह रोस्टर सिस्टम लागू करते हैं तो मंदसौर प्रदेश का पहला जिला होगा जहां यह सिस्टम लागू होगा। इस सिस्टम के लागू होने के बाद जहां एक ओर अच्छा काम न करने वाले टीआई का थाना तीन महीने में बदल दिया जाएगा, वहीं अच्छा काम करने वाले टीआई थाने में लंबे समय तक काम कर पाएंगे। जिले में रोस्टर सिस्टम से और भी कई फायदे होंगे। इस सिस्टम के कारण थाना प्रभारियों के बीच अपने-अपने थाना क्षेत्र में बेहतर काम करने की प्रतिस्पर्धा होगी। संभावना ये भी है कि इस सिस्टम से राजनीतिक हस्तक्षेप भी कम होगा और पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में और बेहतर परिणाम आएंगे। एसपी विनोद मीना का कहना है कि रोस्टर सिस्टम अच्छा सिस्टम है। इस पर विचार किया जा रहा है। इसके फायदे और नुकसान के आंकलन के बाद इस पर बेहतर तरीके से काम किया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



