मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया संजू भैया का नगर आगमन पर हजारों की तादात में लोगो ने पहुंच कर हार्दिक वंदन अभिनंदन स्वागत

Sep 12, 2023 - 21:55
Sep 12, 2023 - 21:55
 0  1.2k

गुना। (आरएनआई) बमोरी विधानसभा के जनसेवक जन जन के लाडले बमोरी की जनता के चहते प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया संजू भैया का नगर आगमन पर हजारों की तादात में लोगो ने पहुंच कर हार्दिक वंदन अभिनंदन स्वागत किया।

वतादे की शहर में प्रवेश के पहिले गादेर घाटी पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, कार्यक्रम में भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं सहित दर्जनों ग्रामो से लोग एकत्र हुए। जिन्होंने पंचायत मंत्री का पुष्पहारों से स्वागत किया। इस दौरान हजारो की तादात में मौजूद लोगों ने गगन भेदी नारे लगाए और ढोल-बाजो को बजाया। इस दौरान मंच से मंत्री ने राधौगढ़ किले पर जमकर निशाना साधा ओर कहां कि में नही चाहता था कि मेरे अंदर सोया शेर जागे,लेकिन मजबूर कर दिया,अब में सभी राक्षसों का बध करने अग्निबाण चलाऊंगा। 

पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया वहां से सेकड़ो वाहनों व हजारो कार्यकर्ताओ के साथ शहर में प्रवेश हुए जिनका जगह जगह स्वागत हुआ।

यहां उल्लेखनीय है कि मप्र में आगामी माहो में विधानसभा चुनाव है उसके पूर्व विपछी पार्टी के द्वारा षणयंत्र करके उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका मुंहतोड़ जवाब मंत्री के द्वारा राक्षसों के अंत के रूप में दिया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0