मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी कैबिनेट बैठक की जानकारी

Aug 19, 2025 - 15:58
Aug 19, 2025 - 15:59
 0  1k
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी कैबिनेट बैठक की जानकारी
demo

भोपाल (आरएनआई)। मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कई अहम फैसलों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की योजना लाई जा रही है। इसके तहत फ्रेश युवाओं को 15 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। इस योजना से लगभग 3.50 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि न्यू जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म योजना के तहत समीक्षा की जाएगी, जिससे मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।

निवेश, निर्यात और विकास योजनाएँ

राज्य का निर्यात 6% बढ़ा, 66 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचा।

निर्यात में प्रदेश अब 15वें से 11वें स्थान पर आ गया है।

पूंजीगत व्यय में मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है, बजट का 41% इसमें व्यय हुआ।

नदी जोड़ो अभियान से प्रदेश की 60-70% सिंचाई सुनिश्चित होगी।

धार जिले में पीएम मित्र पार्क से प्रदेश को टेक्सटाइल सेक्टर में नई पहचान मिलेगी। इसके उद्‌घाटन के लिए पीएम मोदी आएंगे।

23 अगस्त को कटनी में माइनिंग कॉन्क्लेव आयोजित होगा।

शिक्षा, स्वास्थ्य और शोध

बैरसिया में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बन रहा है, जिसमें 370 करोड़ का निवेश होगा।

प्रदेश में 5 नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय स्वीकृत किए गए हैं, प्रत्येक पर 75 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में एंडोक्राइनोलॉजी विभाग को मंजूरी, 134 सीटें और 20 पद स्वीकृत।

अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्यार्थियों को अब 10 की जगह 12 महीने की छात्रवृत्ति मिलेगी।

कर्मचारी हित में फैसले

सिविल सेवा अवकाश नियम अब केंद्र सरकार के समान होंगे।

महिलाओं को मातृत्व अवकाश, सरोगेसी और पितृत्व अवकाश (15 दिन) मिलेगा।

सिंगल पेरेंट्स और दिव्यांग कर्मचारियों को भी नई राहत दी गई है।

अन्य फैसले

कैबिनेट ने गीता भवन निर्माण को मंजूरी दी है। नगर निगम या राजस्व की जमीन एक रुपए में उपलब्ध कराई जाएगी।

मुरैना में किसानों की इच्छा के अनुसार नई आधुनिक शुगर मिल खोली जाएगी।

राजनीतिक बयान

विजयवर्गीय ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब तक 27 चुनाव हार चुके हैं, और हारने के बाद हमेशा ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सबूत हैं तो एफिडेविट दें।
उन्होंने यह भी कहा कि राहुल और कांग्रेस भारत को बदनाम कर रहे हैं। तेजस्वी यादव पर टिप्पणी करते हुए बोले कि उनकी एक राज्य से बाहर पकड़ नहीं है, फिर भी राहुल को पीएम बनाने की बात कर रहे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0