मंडी में अनिश्चितकालीन हड़ताल ऐलान के बाद लिखित आशवासन नही मिलने से आज, 8 जून को डाक नीलामी रही ठप ल

Jun 9, 2026 - 12:53
Jun 9, 2026 - 12:57
 0  0
मंडी में अनिश्चितकालीन हड़ताल ऐलान के बाद लिखित आशवासन नही मिलने से आज, 8 जून को डाक नीलामी रही ठप ल

गुना (आरएनआई) कृषि उपज मंडी नानाखेड़ी में आज 8 जून को व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह ठप रही हैं। मंडी परिसर में स्थित गोदामों और प्लॉटों का किराया जमा न होने से नाराज संयुक्त गल्ला व्यापार संघ, अनाज तिलहन व्यापारी संघ और ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने आगामी 8 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का कड़ा फैसला लिया था लिखित आशवासन न मिलने से आज मंडी बंद हे। इस संबंध में व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि मंडी प्रशासन ने उनकी मांगें पूरी नहीं कीं, तो समस्त व्यापारी सामूहिक रूप से डाक नीलामी प्रक्रिया से बाहर रहेंगे।

व्यापारियों ने बताया कि मंडी परिसर के भीतर स्थित किराया गोदाम, लीज गोदाम और शॉप-कम-गोदाम का किराया पिछले काफी समय से मंडी समिति द्वारा जमा नहीं किया जा रहा है। किराया जमा न होने की स्थिति में इस राशि पर लगातार ब्याज बढऩे का खतरा मंडरा रहा है, जिससे व्यापारियों के हर वर्ष के आय-व्यय (जमा-खर्च) का मिलान और ऑडिट प्रभावित हो रहा हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0