मंगी मकबरे को क्षतिग्रस्त करने पर अधिवक्ता नाराज, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग 

Tuesday, August 12, 2025 - 21:01
Updated: 1 year ago
0
मंगी मकबरे को क्षतिग्रस्त करने पर अधिवक्ता नाराज, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग 

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के आबूनगर रेड़इया स्थित मंगी मकबरे की कब्रो को क्षतिग्रस्त किए जाने पर अधिवक्ताओं में नाराजगी का माहौल दिखाई दिया। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। 

अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया कि शहर के रेड़इया आबूनगर स्थित गाटा संख्या 753/1.7650 क्षेत्रफल में मकबरा मंगी स्थित है। जो 325 साल पुराना ऐतिहासिक मकबरा है। मकबरा राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। जिसमें अकीतदमंद दीदार व मन्नत हेतु जाते हैं और हर गुरूवार को फूल फातेहा करते हैं। मकबरे के उत्तर की ओर खिड़की के ऊपर उसका स्थापना इतिहास दर्ज है। जिसका सर्वे पुरातत्व विभाग द्वारा किया जा चुका है। बताया कि ग्यारह अगस्त को कुछ असमाजिक तत्वों ने शहर में शांति व्यवस्था भंग करने व धार्मिक वैमनस्यता उत्पन्न करने की नियत से आए। जिनमें मनोज त्रिवेदी, पंकज द्विवेदी व दो सौ अज्ञात अराजकत्व शामिल रहे। जिन्होने साम्प्रदायिक सौहार्द भंग करने की नियत से सरिया, सब्बल, हथौड़ा, लाठी-डण्डा आदि लेकर मकबरे में प्रवेश कर उसमें बनी कब्रो को क्षतिग्रस्त किया। मकबरे की पवित्रता भंग की। अभद्र व उत्तेजित व अपशब्दों का प्रयोग वर्ग विशेष के विरूद्ध किया। जिससे जनमानस में रोष है। जनपद के साम्प्रदायिक सौहार्द के इतिहास को नष्ट करने का प्रयास किया। मांग किया कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही उनकी यथाशीघ्र गिरफ्तारी की जाए। साथ ही मकबरे की सुरक्षा सुनिश्चित करें जिससे भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। इस मौके पर अधिवक्ताओं में मो0 आसिफ, एहसान अहमद, मो0 साबिर, मुलायम सिंह यादव, रवीन्द्र यादव, फैजान, सोहेल, मो0 जीशान, शोएब हसनी भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User