भोपाल से चोरी गई स्कॉर्पियो रायसेन में बरामद, काटकर पहचान मिटाने की थी तैयारी

Thursday, August 6, 2026 - 21:59
Updated: 3 months ago
0
भोपाल से चोरी गई स्कॉर्पियो रायसेन में बरामद, काटकर पहचान मिटाने की थी तैयारी

भोपाल (आरएनआई) राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से चोरी हुई स्कॉर्पियो रायसेन के दरगाह इलाके से बरामद की गई। वाहन की पहचान मिटाने के लिए उसके पुर्जे अलग-अलग किए जा रहे थे। क्राइम ब्रांच की दबिश के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो के पुर्जे और अन्य सामान जब्त कर लिया है। रायसेन पुलिस के सहयोग से जब्ती की कार्रवाई पूरी कर वाहन को भोपाल भेज दिया गया। फिलहाल फरार आरोपियों और वाहन काटने वाले गिरोह की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User