भोपाल पुलिस की सुरक्षा में सेंध हमीदिया अस्पताल से सेंट्रल जेल का कैदी हथकड़ी खोलकर हुआ फरार

Saturday, October 14, 2023 - 14:00
Updated: 3 years ago
0
भोपाल पुलिस की सुरक्षा में सेंध हमीदिया अस्पताल से सेंट्रल जेल का कैदी हथकड़ी खोलकर हुआ फरार
रजत सैनी

भोपाल, (आरएनआई) एमपी की राजधानी भोपाल पुलिस की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। चुनाव की आदर्श आचार संहिता के बीच हमीदिया अस्पताल भोपाल से सेंट्रल जेल का एक कैदी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया है।

कैदी रजत सैनी को शनिवार सुबह इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लाया गया था। ऐसे में मौका देखते ही सेंट्रल जेल का कैदी हथकड़ी खोलकर भाग गया, फरार हुए आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

जेल अधीक्षक ने थाने में दर्ज कराई शिकायत।

12 अक्टूबर की रात उसकी अचानक तबियत बिगड़ने पर उसे तत्काल जेल अभिरक्षा में उपचार और परीक्षण के लिए हमीदिया अस्पताल भोपाल भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा था इसी दौरान मौका पाकर आरोपी पुलिस के चंगुल से भाग निकला। मामले में पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात दो प्रहरियों को ससपेंड कर दिया है।

कैदी रजत सैनी राघौगढ़ का रहने वाला है। उसके खिलाफ खजूरी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। उस पर दोस्त की हत्या के बाद शव जलाने का आरोप है। कोहेफिजा में फरार कैदी के खिलाफ अभिरक्षा से भागने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User