भोपाल: क्राइम ब्रांच ने 1.35 क्विंटल गांजे के साथ छह तस्करों को किया गिरफ्तार

भोपाल क्राइम ने एक क्विंटल 35 किलो गांजे के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। ओडिशा से  गांजा लाकर भोपाल में खपाने की तैयारी में थे।

Jun 16, 2024 - 20:34
 0  972
भोपाल: क्राइम ब्रांच ने 1.35 क्विंटल गांजे के साथ छह तस्करों को किया गिरफ्तार

भाेपाल (आरएनआई) राजधानी भोपाल के आसपास क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरे राज्यों से भी भोपाल में तस्करी की जा रही है। भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक बड़े मादक पदार्थ तस्कर गिरोह को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गिरोह के छह सदस्य एक क्विंटल 35 किलो गांजा ओडिशा से भोपाल लाए थे। जिसे राजधानी में सप्लाई करने की तैयारी में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बताए गए ठिकाने पर दबिश दी और आरोपितों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके कब्जे से गांजा बरामद किया गया है।

क्राइम ब्रांच पुलिस के मुताबिक मादक पदार्थ तस्कर ओडिशा से जबलपुर होते हुए दो गाड़ियों में मादक पदार्थ लेकर भोपाल पहुंचे थे। जम्बूरी मैदान से जब इन्हें गिरफ्तार किया गया तो शहर के विभिन्न इलाकों में गांजा सप्लाई करने की तैयारी में थे। मुखबिर द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर पुलिस जंबूरी मैदान पहुंची तो वहां सफेद रंग की ट्रैवलर में चार व्यक्ति बैठे दिखाई दिए। इसके अलावा एक कार भी वहां खड़ी थी, जिसमें दो लोग सवार थे। इसके बाद गाड़ी की घेराबंदी की गई। ट्रैवलर और कार में तलाशी के दौरान एक क्विंटल 35 किलो गांजा गाड़ी में पाया गया। वहीं, पूछताछ में आरोपितों ने ओडिशा से गांजा लाकर  भोपाल में सप्लाई करना कबूल किया। तस्करों ने गांजा अलग-अलग पैकैटों में सप्लाई करने के ट्रैवलर की छत और गाड़ी के भीतर रखा था।

क्राइम ब्रांच द्वारा दी गई सूचना के अनुसार गांजे की तस्करी के लिए जंबूरी मैदान से ही डील होनी थी। तलाशी के दौरान बॉक्स के अंदर 70 पैकेट खाकी भूरे रंग के टेप से लिपटे हुए मिले। जिसकी जांच करने पर पैकेट के अंदर गांजा पाया गया। इसके अलावा गाड़ी में सात बोरियों और एक चादर की पोटली में भी गांजा रखा हुआ था, जिनका कुल वजन एक क्विंटल 35 किलो था। एक बोरी में 15 किलो गांजा था और हर बोरी में डेढ़ किलो गांजे से भरे 10 पैकेट मिले। बोरी के अंदर सफेद रंग के कपड़े में आरोपितों ने गांजे को छिपाकर रखा था।

कार्रवाई में पुलिस ने मौके पर मौजूद छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें 27 वर्षीय करोंद निवासी मो. उबेश, रितेश प्रजापति (सोहोर), सतीश राजपूत (छोला), गोपाल सिंह यादव (विदिशा), समशेर अली (कोलीपुरा, जहांगीराबाद) शामिल हैं। पुलिस इनसे पूछताछ में मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त लोगों की जानकारी ले रही है। वहीं, विदिशा में रहने वाला गैंग का सरगना महेन्द्र यादव फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.