भिटौरा श्मशान घाट प्रबंध समिति की हुई त्रैमासिक बैठक, विद्युत, परित्यक्त जल निकासी पर कार्य करने की बनी आम सहमति

Sunday, October 12, 2025 - 19:06
Updated: 12 months ago
0
भिटौरा श्मशान घाट प्रबंध समिति की हुई त्रैमासिक बैठक, विद्युत, परित्यक्त जल निकासी पर कार्य करने की बनी आम सहमति

फतेहपुर (आरएनआई) शिव लोक ट्रस्ट के तत्वाधान में गंगा तट भटौरा स्थित श्मशान घाट की प्रबंधन समिति की त्रैमासिक बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी विज्ञानानंद जी सरस्वती की अध्यक्षता में आहूत की गई।

बैठक में प्रबंधन समिति की पिछली बैठक कार्यवाही की समीक्षा की। नए प्रस्ताव में मुख्यतः श्मशान घाट परिसर में विद्युत व्यवस्था, परित्यक्त जल निकासी व अन्य सामुदायिक व्यवस्थाओं को शामिल करके ट्रस्ट के उपस्थित सदस्यों ने आम सहमति से कार्य करने हेतु निर्णय लिया। समिति के सदस्यों ने प्रशासन व अन्य के द्वारा जिले के किसी भी कोने में पाई जाने वाली लावारिस लाशों के शवदाह हेतु रणनीति बनाई गई। जिसमें श्मशान घाट के प्रबंधक वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि विगत 15 वर्षों से शिव लोक ट्रस्ट के तहत लावारिस लाशों का शवदाह किया जाता है। जिसमें उनके कफन, हवन सामग्री, लकड़ी व पुरोहित की व्यवस्था निशुल्क ट्रस्ट द्वारा की जाती है। विगत 15 वर्षों से अब तक लगभग 1235 लावारिस  लाशों का ट्रस्ट के माध्यम से सम्मानजनक तरीके से क्रियाकर्म किया गया। उपस्थित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्यों में सुधाकर अवस्थी एडवोकेट, मेवालाल मौर्य एडवोकेट, रामानंद मौर्य, रमेश चंद विद्यार्थी, राजेंद्र प्रसाद साहू, रामविलास पाल नेताजी, श्मशान घाट के सफाई कर्मी अखिलेश, उमेश व कर्मकांड करने वाले मुन्ना पांडा उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User