भारत विकास परिषद द्वारा हिंदू नववर्ष पर निकाला चल समारोह

Sunday, March 30, 2025 - 21:54
Updated: 2 years ago
0
भारत विकास परिषद द्वारा हिंदू नववर्ष पर निकाला चल समारोह

गुना (आरएनआई) हिंदू नववर्ष नवसंबत्सर २०८२ के शुभ अवसर पर नगर में निकाला गया विशाल चल समारोह। भारत विकास परिषद जिला गुना के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में हिन्दू समाज जनों ने हनुमान चौराहा पर एकत्रीकरण होकर विशाल चल समारोह निकाला गया यह हनुमान चौराहा, हाट रोड, निचला बाजार, सदर बाजार, लक्ष्मी गंज, गुरुद्वारा होते हुए जय स्तंभ चौराहा गुना पहुंचा। जहां पर भारत माता की आरती पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। बता दे कि भारतीय हिंदू परम्परा के अनुसार गुड़ी पड़वा से हमारा नववर्ष प्रारंभ होता हे। हमारी वर्तमान एवं भावी पीढ़ी को हमारी भारतीय संस्कृति से जोड़े रखने हेतु हमारे द्वारा नववर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आज जिले भर में विभिन्न सामाजिक हिन्दू संगठनों द्वारा मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। नगर वासियों ने जगह जगह स्टाल लगाकर गुड मिश्री और नींव की पत्तियां लोगो को खिलाकर हिन्दू नववर्ष की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की गई। साथ ही अन्य सेवाभावी संस्थाओं द्वारा कई अनूठे आयोजन किये गए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User