भारत बायोटेक की ‘इनकोवैक’ की निजी बाजार में कीमत 800 रुपये होगी

भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) ने मंगलवार को कहा कि उसकी नाक से दी जाने वाली कोविड-19 रोधी दवा ‘इनकोवैक’ की कीमत निजी बाजार में 800 रुपये (जीएसटी को छोड़कर) और सरकारी आपूर्ति के लिए 325 रुपये (जीएसटी को छोड़कर) रखी गयी है। यह दवा अब कोविन पोर्टल पर उपलब्ध है।

Tuesday, December 27, 2022 - 19:30
0
भारत बायोटेक की ‘इनकोवैक’ की निजी बाजार में कीमत 800 रुपये होगी
भारत बायोटेक की ‘इनकोवैक’

हैदराबाद, 27 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) ने मंगलवार को कहा कि उसकी नाक से दी जाने वाली कोविड-19 रोधी दवा ‘इनकोवैक’ की कीमत निजी बाजार में 800 रुपये (जीएसटी को छोड़कर) और सरकारी आपूर्ति के लिए 325 रुपये (जीएसटी को छोड़कर) रखी गयी है। यह दवा अब कोविन पोर्टल पर उपलब्ध है।

टीका निर्माता कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह दवा जनवरी 2023 के चौथे सप्ताह से उपलब्ध होगी।

इनकोवैक दुनिया की पहली नाक से दी जाने वाली कोविड-19 रोधी दवा है जिसे दो प्राथमिक खुराक के लिए और हीट्रोलोगस (विजातीय) बूस्टर खुराक के रूप में इस्तेमाल की मंजूरी दी गयी है। हीट्रोलोगस बूस्टर खुराक में प्राथमिक खुराक से अलग बूस्टर खुराक दी जा सकती है।

इस महीने की शुरुआत में भारत बायाटेक को इनकोवैक की विजातीय बूस्टर खुराक के इस्तेमाल के लिए केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से मंजूरी मिली थी।

बीबीआईएल के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा इल्ला ने कहा, ‘‘हमने दो अलग-अलग आपूर्ति प्रणाली के साथ दो अलग-अलग मंच से दो कोविड औषधि कोवैक्सीन और इनकोवैक विकसित की हैं।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इनकोवैक (दो खुराक के बराबर) का तीसरे चरण का परीक्षण किया गया है। इनकोवैक वाशिंगटन विश्वविद्यालय, सेंट लुइस के साथ मिलकर विकसित की गयी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User