भारत पर लगाए आरोपों को लेकर विपक्ष के नेता ने ट्रूडो पर साधा निशाना

सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह कई वर्षों से चीन के हस्तक्षेप करने के बारे में जानते थे। यहां तक कि उसी समय बीजिंग ने दो कनाडाई नागरिकों को बंधक बना रखा था। तब उन्होंने न तो कुछ कहा और न कुछ किया।

Wednesday, September 20, 2023 - 08:30
0
भारत पर लगाए आरोपों को लेकर विपक्ष के नेता ने ट्रूडो पर साधा निशाना
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर विपक्ष के नेता पोइलीवरे ने साधा निशाना

ओटावा। (आरएनआई) कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में कथित तौर पर भारत के शामिल होने के आरोप पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब वहां के विपक्षी नेताओं ने ट्रूडो को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि पीएम को सभी तत्थों के साथ सामने आना चाहिए, जिससे निर्णय लिया जा सके।

मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री को सभी तथ्यों के साथ सफाई देने की जरूरत है। हमें सभी संभव सबूतों को जानने की जरूरत है ताकि कनाडाई उस पर निर्णय ले सकें।’ पोइलीवरे का यह बयान मीडिया के उस सवाल के जवाब में आया, जिसमें पूछा गया था कि कनाडा द्वारा एक भारतीय राजनयिक को निष्कासित किए जाने के बाद और क्या किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कोई तथ्य अभी तक सामने नहीं रखा है। उन्होंने सिर्फ एक बयान दिया। मैं बस इस बात पर जोर दूंगा कि उन्होंने मुझे निजी तौर पर इतना कुछ नहीं बताया, जितना उन्होंने सार्वजनिक रूप से कनाडाई लोगों को बताया। इसलिए मुझे इस मामले में और अधिक जानना जरूरी है।’ उन्होंने आगे कहा कि अगर पीएम और अधिक इस बारे में नहीं बता पाएंगे तो आरोप गलत या अविश्वसनीय पाए जा सकते हैं। इसलिए कोई भी फैसला करने के लिए हमारे पास और सबूत होने चाहिए।

मुझे यह दिलचस्प लगता है कि वह कई वर्षों से चीन के हस्तक्षेप करने के बारे में जानते थे। यहां तक कि उसी समय बीजिंग ने दो कनाडाई नागरिकों को बंधक बना रखा था। तब उन्होंने न तो कुछ कहा और न कुछ किया।

कनाडा और भारत के बीच मनमुटाव बढ़ता जा रहा है। दरअसल, कनाडा ने भारत के एक शीर्ष राजनयिक को निष्कासित कर दिया है। पूरा मामला सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड की जांच से जुड़ा है। कनाडा सरकार का आरोप है कि भारतीय राजनयिक हत्याकांड की जांच में हस्तक्षेप कर रहे थे और वह भी तब जब कनाडाई एजेंसी मामले की जांच के लिए प्रतिबद्ध हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया है कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार की साजिश हो सकती है।

इसी साल जून में कनाडा के एक प्रमुख खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने निज्जर पर हमला किया था। हमले में उसकी मौत हो गई थी। भारतीय एजेंसी एनआईए ने निज्जर को भगोड़ा घोषित किया था। बता दें, निज्जर गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष था और कनाडा में चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का प्रमुख चेहरा था। निज्जर, खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख भी था। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User