भारत दुनिया का सबसे युवा देश: जीतू जिराती

सिरसी मंडल का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न

Wednesday, April 5, 2023 - 22:01
Updated: 4 years ago
0
भारत दुनिया का सबसे युवा देश: जीतू जिराती

गुना। भाजपा की तागत हमारा बूथ पर काम करने बाला कार्यकर्ता है। आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें हे तो उसमे हमारे कार्यकर्ता का विशेष योगदान रहा हे। आज भाजपा द्वारा चलाएं जा रहे बूथ विस्तारक योजना 2 में हमारे बूथ डिजिटल किए जा रहे हे। जिसमे सिरसी मंडल द्वारा जिले में शानदार कार्य कर बूथ विस्तार योजना में प्रथम रहकर प्रदेश में अपनी पहचान बनाई। और मुझे इस जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में आने को मजबूर होना पड़ा। यही हमारे कार्यकर्ता की तागत है। श्री जिराती ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश हे। अन्य देश तो बुढ़िया गए हे। हमारे युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश परम वैभव की ओर अग्रसर हो रहा हे। कोरोना काल में देश वासियों को मोदी टीका ने बचाया। साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के साथ साथ अन्य देशों को भी टीका लगवाया इसी का परिणाम है कि आज सारी दुनिया की निगाहे भारत की ओर हे।

उक्त बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी जीतू जिराती ने बमौरी विधानसभा के सिरसी मंडल की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना चालू कर प्रदेश की 1 लाख से अधिक बहनों को संबल प्रदान किया। जो एक अनोखी योजना है। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने भी संबोधित कर प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजना की चर्चा की । इस मौके पर  बमोरी संयोजक हरी सिंह यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  अरुण चतुर्वेदी,ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ ,युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं संभाग प्रभारी शुभेंदु गौड़, मंडल अध्यक्ष मोहन बारेला, ज़िला महामंत्री हेमराज़ किरार, गिरिराज भार्गव ,  विकास जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़, वीर बहादुर यादव सहित पार्टी के सिरसी मंडल के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। साथ ही बैठक में आगामी कार्यक्रम 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस एवं युवा मोर्चा द्वारा युवा चोपाल एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को प्रत्येक बूथ पर लाइव सुनने का आग्रह किया।

सिरसी मंडल में स्व सहायता समूह की बहनों से लाड़ली बहना योजना पर चर्चा की ओर पटेलिया समाज के निवास पर सहभोज किया। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र धाकड़ सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User