भारतीय समाज का दर्पण के रूप में नारी संस्करण का हुआ प्रकाशन

Friday, April 19, 2024 - 16:17
Updated: 3 years ago
0
भारतीय समाज का दर्पण के रूप में नारी संस्करण का हुआ प्रकाशन

जौनपुर (आरएनआई) वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मिशन शक्ति के अन्तर्गत द्वितीय संस्करण भारतीय समाज का दर्पण के रूप में नारी, कालिन्दी प्रकाशन में प्रकाशित हुई। जो  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समर्पित है | वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय  की कुलपति प्रो. वन्दना सिंह ने पुस्तक के प्रकाशन पर शुभ कामनाएं दी हैं । पुस्तक की संपादक डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव एवं सह सम्पादक डॉ पूनम श्रीवास्तव ने कहा कि  पुस्तक में नारी समाज, सम्मान , सुरक्षा व स्वावलंबन को बखूबी चित्रण किया है ।  इस पुस्तक में कुल 27 अध्याय हैं, जिसका लेखन विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के विद्वत जनों ने किया है। मिशन शक्ति समन्वयक डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है। नि:सन्देह यह पुस्तक नारी समाज का आइना दिखाने में कारगर साबित होगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो.वंदना राय, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो.राजेश शर्मा, प्रो. देवराज सिंह, प्रो.प्रदीप कुमार, प्रो. राजकुमार, प्रो. मनोज मिश्र, डॉ मनीष गुप्ता, डॉ सुनील कुमार, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ अनु त्यागी, डॉ अवधेश मौर्य आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User