स्वास्थ्य का रखें ध्यान करना है मतदान OPD पर्ची पर मुहर लगाकर किया जा रहा जागरूक

Friday, April 19, 2024 - 16:22
Updated: 3 years ago
0
स्वास्थ्य का रखें ध्यान करना है मतदान OPD पर्ची पर मुहर लगाकर किया जा रहा जागरूक

जौनपुर (आरएनआई) जिला निर्वाचन अधिकारी  रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में चल रहे स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशासन शत प्रतिशत मतदान करवाने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में चुनाव के दौरान अपना अमूल्य वोट देने के लिए अलग-अलग तरीके से आम जनता को जागरूक किया जा रहा है।
                 इसी कड़ी में शुक्रवार को आशादीप हास्पिटल अहियापुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों को शपथ दिलाते हुए स्वयं मतदान करने व अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु संकल्प दिलाया गया। तथा हॉस्पिटल के ओपीडी पर्चे में मरीज के नाम के साथ एक मुहर लगाई जा रही है जिसके माध्यम से मतदान के लिए जागरूकता लाने की पहल की गई है। अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति की ओपीडी पर्चे पर लगने वाले मुहर में 25 मई को मतदान करने की बात कही गई है। जिससे लोग चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले।
               इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी. एस. उपाध्याय ने कहा कि अपने स्वास्थ्य का रखे ध्यान क्योकि 25 मई को करना है मतदान। उन्होंने कहा कि मतदान को भी एक स्वस्थ आदत के रूप में गिना जाता है। मतदान करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। आपके पसंदीदा उम्मीदवार के लिए वोट आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी वोट हो सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि मतदान का अधिकार व्यक्त करने से अच्छे मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है और बदले में, अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिल सकता है, इसलिए स्वयं मतदान करे तथा दूसरों को भी वोट करने के लिए प्रोत्साहित करें।
                जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी  चिकित्सकों को भी मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक व प्रेरित करने के लिए इस मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने जनपद के सभी सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों, क्लीनिक, नर्सिंग होम, प्राथमिक/ समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एंव चिकित्साधिकारी व चिकित्सकों से अपील किया है कि अपने परिसर में मतदाता जागरूकता बैनर लगाए तथा मतदान तिथि "25 मई को अपना मतदान ज़रुर करें " एक मुहर बनवाकर मरीज़ों के पर्चे पर लगाया जाए, और लोगों को प्रेरित किया जाए कि स्वयं मतदान करें और अपने परिवार व अन्य लोगों को भी वोट डालने के लिए जागरूक करें। 
            इस अवसर पर डा भास्कर शर्मा, डा. एस. के. उपाध्याय, डा. आशीष यादव, अवधेश मौर्य व सुभाष यादव सहित काफी संख्या में मरीज आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User