भारतीय तटों से टकराएगा चक्रवात ‘दित्वाह’, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
चेन्नई / नई दिल्ली (आरएनआई) बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में बना चक्रवाती तूफान दित्वाह अब सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है और कुछ ही देर में भारत के तटीय इलाकों से टकरा सकता है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने उत्तरी तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
IMD के अनुसार, चक्रवात दित्वाह तमिलनाडु–पुद्दुचेरी तटरेखा के क्रमशः 60 किमी, 50 किमी और 25 किमी के दायरे में प्रवेश करेगा। तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और ऊंची समुद्री लहरों का खतरा बढ़ गया है। पुडुचेरी तट से सामने आए वीडियो में समुद्र का जलस्तर उठता और तेज हवाओं का प्रकोप साफ दिखाई दे रहा है।
लैंडफॉल से पहले ही तमिलनाडु और पुडुचेरी में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो चुकी है। पर्यटकों के लिए भी मौसम चुनौतीपूर्ण हो गया है। बिहार से घूमने आए पर्यटक बंटी प्रसाद ने बताया, “हम कल पुडुचेरी आए थे, लेकिन चक्रवात के कारण हुई लगातार बारिश ने घूमना मुश्किल कर दिया है।”
आईएमडी ने चेन्नई सहित तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई जिलों में अगले तीन घंटों तक येलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग ने गरज, बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद दित्वाह अब भारतीय तटों की ओर बढ़ चुका है। प्रशासन ने तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ाते हुए बचाव दलों को तैनात कर दिया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



