भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार लगातार व्यापक हो रहा है : पुष्पराज सिंह

Friday, February 2, 2024 - 06:15
Updated: 3 years ago
0
भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार लगातार व्यापक हो रहा है : पुष्पराज सिंह

इस बजट के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2027 तक बढ़कर 5,000 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा: पुष्पराज सिंह

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्षc ने केंद्रीय सरकार द्वारा पेश अंतरिम बजट पर कहा कि इस बजट में निरंतरता का विश्वास है ये बजट विकसित भारत के चार स्तंभों युवा, गरीब, महिला और किसान सभी को सशक्त करेगा और यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। मैं वित्त मंत्री और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। पीएम आवास योजना के तहत 2 करोड़ और मकान स्वीकृत करना, 'लखपति दीदी' स्वयं सहायता समूहों के लिए 3 करोड़ की संख्या तय करना, ऐसी कई योजनाएं बताती हैं कि एक तरफ जहां कल्याणकारी योजनाएं हैं, वहीं दूसरी तरफ बुनियादी ढांचे के विकास जैसी व्यय योजनाएं भी हैं। यह अंतरिम बजट आत्मविश्वास से लबरेज, मजबूत और आत्मनिर्भर विकसित भारत की दृष्टि को रेखांकित करता है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2027 तक बढ़कर 5,000 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User