बंधक बना कर हुए घर लूट कांड में जल्द कार्रवाई न होने पर नरहरि सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी

Friday, February 2, 2024 - 06:02
Updated: 3 years ago
0

जौनपुर।शाहगंज नगर मे दिनदहाड़े लूटपाट दुखद है सोनार नरहरि सेना के अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि इसमें पुलिस की नाकामी है। मौके पर डाक स्क्वायड का ना बुलाना नाकेबंदी ना करना पुलिस की निष्क्रियता जाहिर होती है। जब तक घटना का खुलासा नहीं होगा। पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा। अपराधी पकड़े नहीं जाएंगे। तब तक हम संघर्ष करेंगे। हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हैं।अमर जौहरी अध्यक्ष जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन ने कहा कि अगर दो दिनों के अंदर सही खुलासा नहीं किया जाता है तो हम सब धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इसके जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा। वहीं पर जिला अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने कहा कि लगातार हो रही दुखद घटना से समाज  दुखी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार वर्मा, सुजीत वर्मा जिला अध्यक्ष,  अमर जौहरी अध्यक्ष जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन,दिलीप सेठ सूरत सेठ, सचिन वर्मा एडवोकेट, छेदी लाल वर्मा सभासद ,राकेश कुमार वर्मा ,डॉक्टर सनी सेठ , सुजीत सोनी, क्रांति त्रिगुनाइट आदि लोगों ने पीड़ित परिवार के घर पर जाकर महेंद्र सेठ से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया। उसके उपरांत कोतवाली जौनपुर में जाकर वहां पर उपस्थित  कोतवाल को मांग पत्र देकर जल्द से जल्द आरोपियों के गिरफ्तार किए जाने के चेतावनी दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User