भाजपा विधायक ने जनता से वादा किया पूरा, नौबस्ता रोड के चौड़ीकरण का प्रस्ताव पास होने पर व्यापार मंडल ने जताया आभार

Thursday, July 31, 2025 - 20:39
Updated: 1 year ago
0
भाजपा विधायक ने जनता से वादा किया पूरा, नौबस्ता रोड के चौड़ीकरण का प्रस्ताव पास होने पर व्यापार मंडल ने जताया आभार

फतेहपुर (आरएनआई) गत माह पहले व्यापार मंडल, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक), यादव महासभा ने संयुक्त रूप से नौबस्ता रोड के लिए अनशन किया था। जिस पर विधायक ने नौबस्ता रोड को अतिशीघ्र बनवाने का आश्वासन दिया था। प्रयागराज में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधायक कृष्णा पासवान ने खागा नगर की सबसे खस्ताहाल नौबस्ता रोड के चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिया। जिसमें खागा नगर से आठ किलोमीटर रोड को चौड़ीकरण के लिए पास किया गया।

खागा नगर की बहुप्रतीक्षित रोड पूर्वी बाईपास से पश्चिमी बाईपास तक नगर के अंदर से जाने वाली 3.5 किलोमीटर जीटी रोड भी चौड़ीकरण डिवाइडर युक्त पास की गई। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने जनहित में नौबस्ता रोड व खागा नगर की बहुप्रतीक्षित रोड पूर्वी बाईपास से पश्चिमी बाईपास तक नगर के अंदर से जाने वाली जीटी रोड के चौड़ीकरण हेतु शासन द्वारा पास करवाने पर खागा विधायक कृष्णा पासवान को व्यापार मंडल व व्यापारियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक द्वारा जो यह महत्वपूर्ण कार्य जनहित में करवाया गया है, इससे जहां हमारा खागा और भी सुंदर नगर बन जाएगा वहीं नगर का व्यापार भी बढ़ेगा। जल्द ही विधायक का नगर के व्यापारियों द्वारा जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User