भाजपा प्रत्याशी पन्नालाल शाक्य ने पगारा मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में किया जन संपर्क

भाजपा प्रत्याशी पन्नालाल शाक्य ने घर-घर पहुंच लिया जनता का आशीर्वाद।

Nov 9, 2023 - 21:57
Nov 9, 2023 - 21:57
 0  432
भाजपा प्रत्याशी पन्नालाल शाक्य ने पगारा मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में किया जन संपर्क

गुना, (आरएनआई) गुना विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपने निर्धारित जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पगारा मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क करते हुए 17 नवंबर को होने जा रहे चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताकर कमल खिलाने का किया आग्रह। श्री शाक्य ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं की चर्चा की। 

 भाजपा प्रत्याशी पन्नालाल शाक्य ने अपने निर्धारित जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पगारा मंडल में जनसंपर्क के दौरान पुरैनी , सिलावली, रामगढ़ा, बिलाबावडी, विलोनिया, कुड़ी मगवार, विनायक खेड़ी, कंचनपुरा एवं मालपुर में पहुंचकर सर्व समाज के बीच जनसंपर्क करते हुए भाजपा के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान श्री शाक्य ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जन संपर्क के दौरान जिला उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, पगारा मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, बारेलाल धाकड़ , रमेश मालवीय, राहुल नामदेव, माखन सिंह तोमर, सतेंद्र सेन, नंद किशोर शर्मा, मनीष पुरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा जन उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0