भाजपा प्रत्याशी पन्नालाल शाक्य ने धनतेरस पर बाजार में किया संपर्क श्री शाक्य ने नगर वासियों को धनतेरस की दी बधाई

Friday, November 10, 2023 - 14:21
Updated: 3 years ago
0

गुना, (आरएनआई) गुना विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपने निर्धारित जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत धनतेरस के शुभ अवसर पर जनसंपर्क किया और आने बाली 17 नवंबर को होने जा रहे चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताकर कमल खिलाने का किया आग्रह। भाजपा प्रत्याशी पन्नालाल शाक्य ने अपने निर्धारित जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नगर के मुख्य मार्गों में पहुंचकर सर्व समाज के बीच जनसंपर्क किया साथ ही दीपावली एवं धनतेरस की नगर वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। जनसंपर्क के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार सहित नगर के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User