भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष ने ममता बनर्जी को बताया तानाशाह

Friday, May 24, 2024 - 11:48
Updated: 2 years ago
0
भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष ने ममता बनर्जी को बताया तानाशाह

शाहाबाद हरदोई।भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधते हुए न्यायालय के आरक्षण के फैसले का स्वागत किया है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष वेदराम राजपूत ने अपने कैंप कार्यालय स्थित मोहल्ला बाजार संभा में मीडिया को दिए गए बयान में कहा माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पश्चिम बंगाल में ओबीसी के आरक्षण में 2010 से धर्म के आधार पर अलग से दिए जा रहे चार प्रतिशत आरक्षण को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया गया है। 2010 के बाद जारी अवैध ओबीसी प्रमाण पत्रों को अमान्य कर दिया । माननीय उच्च न्यायालय के इस निर्णय से पूरा ओबीसी समाज प्रसन्न है ,लेकिन मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी द्वारा इस निर्णय को न मानने और अपने प्रदेश में लागू न करने का जो बयान मीडिया में आया है इससे माननीय उच्च न्यायालय की अवमानना हुई है । श्री राजपूत ने आगे बताया कि ममता बनर्जी की तुष्टिकरण की राजनीति से हम सभी आहत हैं। उत्तर प्रदेश का पिछड़ा वर्ग उनके इस तानाशाही एवं भेदभावपूर्ण आचरण की घोर निंदा करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User