भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ दिया धरना, सीएम के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Mar 1, 2024 - 22:37
Mar 1, 2024 - 22:37
 0  1.1k
भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ दिया धरना, सीएम के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

दमोह (आरएनआई) पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ अब देश व्यापी आवाजें उठने लगी हैं। देश व्यापी प्रदर्शन के तहत आज एमपी के दमोह में भाजपा ने ममता सरकार के खिलाफ धरना दिया। भाजपा कार्यालय के सामने धरने पर बैठे भाजपाइयों ने सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं के मूताबिक पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ जमकर अत्याचार हो रहे है और ऐसे में ममता को कुर्सी पर बैठे रहने का कोई अधिकार नही है।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शिखा जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग धरने पर बैठे हैं यह बहुत ही दुख का विषय है। कि महिलाओं के साथ पश्चिम बंगाल में दुर्व्यवहार हो रहा है। यौन उत्पीड़न के साथ-साथ वहां पर गुंडाराज भी स्थापित हो गया है। महिलाओं की जमीन हड़पी जा रही हैं यह बहुत ही शर्म की बात है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं महिला होते हुए भी महिलाओं के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न रोकने में असमर्थ हैं ऐसे में उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0