भाजपा ने कमलनाथ को बताया रावण, भड़की कांग्रेस

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पोस्टर वॉर पर सियासत जारी है। भाजपा के दशहरे पर कमलनाथ को रावण बताने पर कांग्रेस ने भाजपा को छिछोरों की पार्टी बताया है। 

Wednesday, October 25, 2023 - 11:30
0
भाजपा ने कमलनाथ को बताया रावण, भड़की कांग्रेस

भोपाल, (आरएनआई) मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में दशहरे पर पूर्व सीएम कमलनाथ को रावण बताया है। इसको लेकर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक पोस्टर शेयर किया। इसमें पूर्व सीएम कमलनाथ के दस सिर के साथ लिखा कि एमपी के सनातनी करेंगे घोटालों के रावण का दहन। इस पोस्टर में छापों में ओएसडी पर मले 281 करोड़, सिख नरसंहार, अवैध खनन की वूसली, ट्रांसफर घोटाल, न्यूक्लियर सीक्रेट लीक, 877 करोड़ ई-टेंडर घोटाला, ऑगस्टा वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर दलाली, भिंडरवाले को पैसे, 63 करोड़ का मोबाइल घोटाला और नीरा राडिया टेप लीक समेत 10 घोटाले गिनाएं हैं।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी की पोस्ट को कांग्रेस ने कुंठा और हताशा बताया। पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने पलटवार करते हुए लिखा कि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कमलनाथ जी को गलत तरीके से चित्रित कर उनका दहन करने की बात कही हैं। यह कुंठा हताशा और घटियापन की पराकाष्ठा के साथ ही संज्ञेय अपराध है। उन्होंने इस ओछी हरकत से दिखा दिया है कि भाजपा छिछोरों की पार्टी है, जो उचक्कों को प्रश्रय देती हैं। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User