भाजपा नेता करंदलाजे-अशोक के खिलाफ केस दर्ज

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने अपने पोस्ट में कहा था कि पुलिस आज गणेश मूर्ति को पुलिस वैन में रखकर ले गई। कर्नाटक में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कांग्रेस शासन में हिंदू खुद को अनाथ और उपेक्षित महसूस करते हैं।

Thursday, September 19, 2024 - 11:40
0
भाजपा नेता करंदलाजे-अशोक के खिलाफ केस दर्ज

बेंगलुरु (आरएनआई) कर्नाटक के नागमंगला में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प के बाद विवादित टिप्पणी करने के आरोप में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे और विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मांड्या जिले में एक 45 वर्षीय पुलिस अधिकारी की शिकायत के आधार पर भाजपा नेताओं पर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया। 

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने 13 सितंबर को एक ऑनलाइन पोस्ट में लिखा था, "कर्नाटक के मांड्या में पुलिस ने प्रथम पूज्य गणेश को गिरफ्तार किया। राष्ट्र विरोधियों ने भगवान गणेश के ऊपर पत्थर और जूते फेंके। इसके साथ ही 25 से अधिक दुकानों में आग लगा दी गई। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य गृह मंत्री जी. परमेश्वर आरोपियों को बचा रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "पुलिस आज गणेश मूर्ति को पुलिस वैन में रखकर ले गई। कर्नाटक में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कांग्रेस शासन में हिंदू खुद को अनाथ और उपेक्षित महसूस करते हैं।" कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "तीन उपद्रवियों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस घटना में प्रतिबंधित संगठनों के सामिल होने का संदेह और भी मजबूत हो गया। 

नागमंगला में 11 सितंबर की रात को दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। दो गुटों के बीच टकराव में कुछ दुकानों में भी आग लगा दी गी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User