भाजपा नगर मंडल ने गाँव वस्ती चलो अभियान के निमित्त स्वच्छता अभियान चलाकर की देवालयों की स्वच्छता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान किया
भाजपा गुना नगर मंडल द्वारा गाँव वस्ती चलो अभियान के निमित्त मंडल के विभिन्न बूथों पर स्थित देवालयों में स्वच्छता चलाकर स्वच्छता की!
नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के 47 वे स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व की मंशानुसार भाजपा जिला नेतृत्व के निर्देशन में भाजपा गुना नगर मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाना है। इसी क्रम में आज भाजपा नगर मंडल द्वारा नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत के नेतृत्व में एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में मंडल अंतर्गत मतदान केंद्र पर पहुंचकर स्थानीय देवालय में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता की एवं स्वच्छता उपरांत पूजन एवं शिव जी का जलाभिषेक किया गया इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठजनों का शॉल एवं पार्टी की पट्टिका पहनाकर सम्मान किया एवं प्रदेश संगठन द्वारा प्राप्त मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार की विकास और सेवा के 2 वर्ष नामक पुस्तक भेंट की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)