भागवत पीठ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

भागवत पीठ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Wednesday, August 16, 2023 - 13:00
0
भागवत पीठ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

वृन्दावन। (आरएनआई) रुक्मिणी विहार रोड़ (निकट केशव धाम) स्थित भागवत पीठ आश्रम में सत्य सनातन सेवार्थ संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट,वृन्दावन के द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन उपलक्ष्य में चल रहे सप्त दिवसीय 26वें श्रावण झूलन महोत्सव के अंतर्गत छठवें दिन व्यासपीठ से भागवत पीठाधीश्वर वैष्णवाचार्य मारुतिनंदन "वागीश" के द्वारा 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रीय ध्वज लहराकर एवं समस्त देशवासियों को बधाई व शुभकामना देकर मनाया गया।
वैष्णवाचार्य मारुतिनंदन "वागीश" महाराज ने कहा कि आज इस बात की अत्यंत आवश्यकता है, कि हम सभी भारतवासी समस्त मतभेद भुलाकर व एकजुट होकर भारतीय वैदिक संस्कृति की ध्वजा को विश्व पटल पर फहराएं।साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय वैदिक संस्कृति "वसुधैव कुटुंबकम्" पर आधारित है।जो कि सभी को अपना मानती है।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमुख धर्माचार्य ब्रजेश महाराज ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति ही समूचे विश्व में सर्वोपरि है।जो कि सारे संसार को एक परिवार मानती है। वो पाश्चात्य संस्कृति जैसी नहीं है,जो कि भौतिकतावादी है।साथ ही वो सारे संसार को केवल व्यापारिक दृष्टि से देखती है।


ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्र भक्ति सर्वोपरि है।इसलिए हम सभी को ऐसे सद्कार्य करने चाहिए, जिससे हमारा देश संगठित होकर विकास पथ पर अग्रसर हो।
इस अवसर पर प्रमुख भाजपा नेता योगेश द्विवेदी, युवराज श्रीधराचार्य महाराज, एम.एम खिलाड़ी, अजीत तिवारी, अरुण बंसल, मधु श्रॉफ, आदर्श बंसल, रानी आहूजा, डॉ. राधाकांत शर्मा, राकेश बंसल, गोविंद वर्मा, विजय वर्मा, दीपक गोस्वामी, मनोज चौधरी, आचार्य भरत शास्त्री व मोहन गर्ग आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User