भाकियू अराजनैतिक ने समस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन, नायब तहसीलदार को सौंपा मांगों का ज्ञापन

Monday, June 16, 2025 - 19:31
Updated: 1 year ago
0
भाकियू अराजनैतिक ने समस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन, नायब तहसीलदार को सौंपा मांगों का ज्ञापन

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक गुट ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। बाद में एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा। जिसमें कहा गया कि सभी समस्याएं हल की जाएं वरना आंदोलन तेज किया जाएगा।

नगर के तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट ने सोमवार की दोपहर विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया। धरना प्रदर्शन में मांग की गई कि चौडगरा चौराहे से पहुर तिराहे तक सड़क को गड्ढा मुक्त किया जाए। फरीदपुर गांव से कटिलिहा मोड तक सड़क को चौढा करने तथा मरम्मत करने की मांग की गई। नहर में पर्याप्त पानी छोड़ने जाने की मांग की गई। निचली गंगा नहर के सहायक अभियंता की नियुक्ति पारादान कोठी में है लेकिन वह फतेहपुर ऑफिस में रहते हैं जिससे किसानों को समस्या बताने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहां गया कि बिंदकी पावर हाउस में लो वोल्टेज के कारण नलकूप नहीं चल पा रहे जिससे धान की नर्सरी नहीं तैयार हो पा रही है। ग्राम सभा रणमस्तापुर में पानी की टंकी बनी है, सप्लाई चालू है लेकिन पाइप लीकेज होने के कारण लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर है उसे ठीक कराया जाए। ग्राम सभा उमरकोला के मजरे कुन्हा का डेरा में आबादी के अंदर तालाब का अतिक्रमण हटवाया जाए जिससे मवेशियों को पीने का पानी मिल सके। धरना प्रदर्शन में नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी ज्ञापन लेने पहुंची। इस मौके पर यूनियन के तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह गौतम उर्फ़ बबलू सिंह, खजुहा ब्लाक अध्यक्ष अंगद सिंह, रतीभान सिंह, पुत्तन दुबे, स्वामीदीन, सुखीराम, राजकुमारी देवी, आमना खातून, अफसाना, शिव प्रसाद, रवि करण सिंह आदि मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User