भाईचारा सेवा समिति ने समाजसेवी सुनहरी लाल को किया सम्मानित

Thursday, October 12, 2023 - 20:35
Updated: 3 years ago
0
भाईचारा सेवा समिति ने समाजसेवी सुनहरी लाल को किया सम्मानित

सिकंदराराऊ। भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह सहकारी समिति लिमिटेड अगसौली के प्रांगण में चन्द्रपाल सिंह पूर्व प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसका संचालन युवा नेता देवा बघेल ने किया।
 समारोह को सम्बोधित करते हुए भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि समाज हित में पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों को जो समाज में भाईचारे व इंसानियत के लिये कार्य करते हैं, उन्हें भाईचारा सेवा समिति समय समय पर सम्मानित करती रहती है । भाईचारा सेवा समिति को ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए सक्रिय लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगे । सम्मान समारोह में  सभी गणमान्य लोगों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह जादौन निदेशक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड अलीगढ़ हाथरस, सुनहरी लाल यादव प्रधान अगसौली, वीरपाल सिंह यादव, रुम सिंह यादव नेता जी, बीरेंद्र सिंह नेताजी, संजीव यादव, राकेश कुमार, चन्द्रपाल सिंह, राकेश कुमार यादव, देवा बघेल, रिजवान खान, बीरेश कुमार, जयप्रकाश यादव, नत्थू सिंह गौड़, विशेष कुमार, रिंकू यादव, श्यौराज सिंह, गौरव यादव, डॉ राहुल कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User