बालोतरा के बिठुजा औद्योगिक क्षेत्र का मामला: कपड़ा धुलाई इकाइयों ने किया रोटेशन क्लोजर का उल्लंघन

बिठूजा औद्योगिक क्षेत्र में कपड़ा धुलाई इकाइयां रसायनिक पानी को लूनी नदी में कर रही प्रवाहित

Thursday, October 12, 2023 - 20:38
Updated: 3 years ago
0
बालोतरा के बिठुजा औद्योगिक क्षेत्र का मामला: कपड़ा धुलाई इकाइयों ने किया रोटेशन क्लोजर का उल्लंघन
बालोतरा के बिठुजा औद्योगिक क्षेत्र का मामला: कपड़ा धुलाई इकाइयों ने किया रोटेशन क्लोजर का उल्लंघन
बालोतरा के बिठुजा औद्योगिक क्षेत्र का मामला: कपड़ा धुलाई इकाइयों ने किया रोटेशन क्लोजर का उल्लंघन

बालोतरा। बालोतरा के निकटवर्ती बिठुजा औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण मंडल की लगातार दूसरे दिन भी कार्यवाही जारी रही, औद्योगिक क्षेत्र  बिठुजा में कपड़ा धुलाई इकाइयों ने अवैधानिक रूप से रसायनिक पानी का किया लूनी नदी में निस्तारण, बिठूजा औद्योगिक क्षेत्र की कुछ इकाइयों पर प्रदूषण नियंत्रण मंडल की कार्यवाही, प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने RO राजकुमार शेरा के नेतृत्व में टीम का गठन कर प्रदूषण फैला रही फैक्ट्रियों पर उठाया  सख्त कदम, बिठुजा औद्योगिक क्षेत्र में रोटेशन क्लोजर का लगातार उल्लंघन करने वाली महा भवानी इंडस्ट्रीज का मंडल ने विधुत संबंध विच्छेद कर मशीनरी को सीज कर पर्यावरण को नुक्सान पहुंचा रही इंडस्ट्रीज पर लगाया जुर्माना, ज्ञातव्य रहे बालोतरा बिठुजा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों से निकलने वाला रसायनिक रंगीन पानी को अवैधानिक रूप से नदी में खुला बहाएं जाने के कारण क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब बालोतरा प्रदूषण नियंत्रण मंडल टीम की लगातार सख्ती से क्षेत्र में बढते प्रदूषण पर नियंत्रण पाने की उम्मीद जगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User