भविष्य में गुना आकाशवाणी को रिले सेंटर बनाए जाने के विरोध में कलाकारों ने गुना आकाशवाणी की तीनों सभाओं को पुनः को चालू करने की मांग, गुना शिवपुरी के सांसद के पी यादव को सौंपा ज्ञापन

Thursday, February 23, 2023 - 00:18
Updated: 4 years ago
0
भविष्य में गुना आकाशवाणी को रिले सेंटर बनाए जाने के विरोध में कलाकारों ने गुना आकाशवाणी की तीनों सभाओं को पुनः को चालू करने की मांग, गुना शिवपुरी के सांसद के पी यादव को सौंपा ज्ञापन
भविष्य में गुना आकाशवाणी को रिले सेंटर बनाए जाने के विरोध में कलाकारों ने गुना आकाशवाणी की तीनों सभाओं को पुनः को चालू करने की मांग, गुना शिवपुरी के सांसद के पी यादव को सौंपा ज्ञापन

गुना। यह जानकारी देते हुए आकस्मिक उद्घोषक कंपेयर सौर कलाकारों की तरफ से श्रीमती अनुसूइया रघुवंशी धर्मेंद्र बज और रेखा श्रीवास्तव ने बताया की आकाशवाणी की तीनों सभाओं को प्रारंभ करने की मांग को लेकर और गुना आकाशवाणी को भविष्य में रिले सेंटर बनाए जाने का विरोध करते हुए आज फिर सभी उद्घोषक कंपेयर्स और कलाकार सर्किट हाउस पहुचें और वहां गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद के पी यादव के गुना प्रवास के दौरानं उनसे मुलाकात की और उन्हें आकाशवाणी से जुड़ी इस महत्वपूर्ण समस्या से अवगत कराया। 

ज्ञापन प्राप्त करने के पश्चात सांसद के पी यादव ने सभी उपस्थित कलाकारों को आश्वासन दिया कि वे गुना की इस सांस्कृतिक विरासत को यथावत चालू रखने का पूरा प्रयास करेंगे और साथ ही इस संदर्भ में शीघ्र ही सूचना एवं प्रसारण मंत्री से भी मिलेंगे और यथासंभव संसद में भी इस मुद्दे को उठाएंगे। 

ज्ञात रहे इसी तारतम्य में कल उद्घोषक को कंपेयर्स और कलाकारों ने कल 21 फरवरी को गुना प्रवास के दौरान केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन सौंपा था। इसके पश्चात सभी कलाकारों ने एक ज्ञापन आकाशवाणी पहुचकर आकाशवाणी गुना के सह निदेशक( कार्यक्रम) राजकुमार कौशल को भी सौंपा और उनसे आग्रह किया कि वे इस मांग को शीघ्र प्रसार भारती के उच्च स्तर के अधिकारियों तक पहुंचाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User