भगवान राम भारत की आत्मा हैं:अवधेश महाराज

Saturday, January 20, 2024 - 19:12
Updated: 3 years ago
0
भगवान राम भारत की आत्मा हैं:अवधेश महाराज

जयपुर (आरएनआई) राजस्थान की राजधानी जयपुर के गलता पीठाधिश्वर अवधेश महाराज ने कहा है कि भगवान राम भारत की आत्मा हैं और जिस दिन हम अपने घटमें विराजे राम को पहचान जाएंगे उस दिन पृथ्वी पर फिर से सतयुग का आगमन हो जाएगा।

श्री महाराज यहाँ मानसरोवर स्थित पोद्दार कालेज के सभागार में महर्षि दधीचि सामाजिक संस्थान  द्वारा आयोजित "आगए मेरे श्रीराम"कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होने कहा भगवान राम का अयोध्या में भव्य मंदिर बनना सभी देश वासियों के लिए गर्व की बात है। 

इस अवसर पर सरस निकुंज धाम के प्रवीण जी ने कहा की  500 वर्षो के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मन्दिर बनने से सभी देशवासी प्रसन्न है अयोध्या भगवान राम की जन्म भूमि होने के कारण देश का गौरव है।           

आयोजन के मुख्य वक्ता डा. आचार्य राजेश्वर ने कहा कि राम को आप किसी भी रुप में देख सकते हे वे एक अच्छे शिष्य, श्रेष्ठ पुत्र, आदर्श पति, कुशल प्रशासक, सर्व श्रेष्ठ भ्राता होने के साथ ही आम भक्तो के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम हे।

इस अवसर पर भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष  प्रमुख उद्योगपति  राजू मंगोड़ी वाला ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का स्वागत किया गया।

जीएसटी जॉइंट कमिश्नर श्री लेखा दाधीच ने भगवान राम पर कविता पाठ किया।इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार उमेन्द्र दाधीच ने किया।एल.एस।

उमेन्द्र दाधीच
वरिष्ठ पत्रकार।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User