बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, उमाकांत शर्मा ने कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों को कहा ‘छक्का’

Saturday, September 30, 2023 - 22:08
Updated: 3 years ago
0
बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, उमाकांत शर्मा ने कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों को कहा ‘छक्का’

विदिशा, (आरएनआई) मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कई बार नेताओं के मुंह से ऐसी मर्यादित अशालीन बातें निकल जाती हैं, जो भाषायी मर्यादा को तार तार कर देती है। एक बार फिर ऐसा ही हुआ जब सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों को ‘छक्का’ कह डाला।

बीजेपी विधायक की जबान फिसली
ये कोई पहली बार नहीं है जब उमाकांत शर्मा की जबान फिसली हो..अक्सर ही वो अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। अब एक बार फिर उन्होने विवादित बयान दे डाला है। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से टिकिट मांग रहे छह उम्मीदवारों को भाजपा विधायक ने ‘छक्का’ कह डाला। भरे मंच से उन्होने ये बात कही और इस दौरान वहां मंच पर भी कई स्थानीय नेता मौजूद थे।

दरअसल बीजेपी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा मना रही है। इसी के तहत सिरोंज में भारत सरकार की एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरित किए जा रहे थे। यह कार्यक्रम शासकीय विद्यालय परिसर में हो रहा था आयोजित किया जा रहा था। इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा अपने भाषण में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए टिकट मांगने वाले उम्मीदवारों के बारे में बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होने मखौल उड़ाते हुए उन्हें छक्का कह डाला।

कांग्रेस ने की निंदा
इस बयान के बाद अब वो कांग्रेस के निशाने पर हैं। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष निशंक जैन ने कहा कि बीजेपी विधायक ने मंच से जिस तरह की भाषा का उपयोग किया है, वो ही भाजपा का असली चेहरा और चरित्र है। उन्होने कहा कि वे स्पष्ट करें कि उन्होने छक्का किस संदर्भ में कहा है, अन्यथा कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दे सकते हैं। उन्होने कहा कि अगर कांग्रेस ने उमाकांत शर्मा के बारे में बोलना शुरु किया तो उनके पास कोई जवाब नहीं होगा। वहीं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लटेरी ने कहा कि बीजेपी विधायक मानसिक रूप से दिव्यांग हो चुके हैं और ये बात उनके बयानों से साफ जाहिर हो जाती है। उन्होने इस तरह के अमर्यादित बयान की आलोचना की और कहा कि बीजेपी विधायक ने इस तरह की बात करके अपनी असली सोच उजागर कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User