बीजेपी बूथ विस्तारक अभियान 2.0 मे गुना जिला पांचवे स्थान पर

Thursday, May 11, 2023 - 15:19
0
बीजेपी बूथ विस्तारक अभियान 2.0 मे गुना जिला पांचवे स्थान पर

गुना। बीजेपी के बूथ विस्तारक अभियान 2.0 को लेकर बीजेपी जिला अध्यक्ष ने बताया कि ये एक गुना जिला के लिए ऐतिहासिक सफलता है। उन्होने कहा कि संगठन के काम के दृष्टि से भी आज हम कह सकते हैं कि पूरे मध्य प्रदेश मे गुना जिला पांचवे स्थान पर आया है मे गुना जिला के 1085 बूथों पर बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बी एल ओ, बूथ समिति से लेकर पन्ना प्रमुख और इस कार्य मे लगे जिला बूथ प्रबंधन की टीम सहित प्रत्येक कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने रात दिन एक कर बूथ विस्तारक अभियान 2.0 को सफल किया है।

भारतीयों जनता पार्टी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान 14 मार्च से बीजपी का बूथ विस्तारक अभियान 2.0 की शुरूआत हुई हुई थी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, और प्रदेश उपाध्यक्ष ग्वालियर प्रभारी जीतू  जीराती, जिला संगठन प्रभारी राहुल कोठारी, सहित समस्त वरिष्ठ नेतृत्व ने गुना जिला की भूरि भूरि प्रशंसा की है।

इसी और भाजपा जिला अध्यक्ष सिकरवार ने कहा है कि उनकी कोशिश देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने की है। आज मुझे गर्व है बूथ समिति में भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रयासों से जंप करते हुए गुना जिले मे 1085 बूथों बूथ समिति 11935,पन्ना समिति,53 हज़ार,से अधिक, पन्ना प्रमुख 32 हज़ार से अधिक कार्यकर्ताओं को डिजिटली ऑनलाइन फीड करने का काम सफलतापूर्वक किया है।भाजपा के हमारे बूथ के कार्यकर्ताओं ने वोटर आईडी नंबर से लेकर सारी इनफार्मेशन को डिजिटली उसे अपलोड किया है।’ उन्होने कहा कि आज मुझे बताने में गर्व है कि हम लगभग एक लाख अभी तक डिजिटली अपलोड करने में सफल हुए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User