बीजेपी के गुना विधायक ने गाना गाकर सिंधिया से मांगा मंत्री पद

Sunday, January 21, 2024 - 23:08
Updated: 3 years ago
0
बीजेपी के गुना विधायक ने गाना गाकर सिंधिया से मांगा मंत्री पद

गुना  (आरएनआई) शहर में आने वाले लोकसभा चुनाव के पूर्व गुना की राजनीति में गजब के वाक्ये नजर आ रहे हैं,पहले लोगो ने सिंधिया का गुस्सा स्थानीय अफसरों ने देखा और फिर सिंधिया ने स्थानीय बीजेपी गुना विधायक पन्नालाल शाक्य का सत्ता के लिए अजब अंदाज देखा। विदित रहे कि  रविवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  गुना के दौरे पर थे।

 अल्प प्रवास के दौराय दौरान बहुत ही आश्चर्य जनक बाते जनता और मीडिया को देखने में आई जो सिंधिया के गुना_अशोकनगर_शिवपुरी_ संसदीय क्षेत्र के लोगो के लिए अनोखी और बेहद अप्रत्याशित था।

 पहले जनसभा के दौरान सिंधिया के द्वारा अपना संबोधन रोककर स्थानीय अफसरों पर गुस्से के रूप में देखा और फिर सिंधिया ने गुना के संघ पृष्ठभूमि वाले बीजेपी के स्थानीय विधायक पन्नालाल शाक्य का अजब  अंदाज सामने आते देखा।

 चर्चित व्यक्तित्व के टीचर से बने विधायक पहिले 2013 में चुनाव जीतकर 2018 में टिकिट से वंचित रहे। वही वे काफी विरोध के बाद संघ कोटे से टिकिट लेकर ज्यादा वोट से जीते भी। लेकिन ऐतिहासिक विधायको की बनी सरकार में भी  कोटे से मंत्रीपद न मिल पाने का उन्हें बहुत मलाल भी है, और यह दुखड़ा उन्होंने बेहद अनोखे अंदाज में गाना गाकर सिंधिया के सामने पद हेतु प्रकट भी किया और उनसे इशारो ही इशारो में मंत्रीपद दिलवाने का अनुरोध भी कर डाला। जो राजनेतिक गलियारों में चर्चा का विषय हैं।


पन्नालाल शाक्य ने कहा कि " मेरा नाम संभावित (मंत्रियों) में चल रहा था, लोग मुझे फोन कर कर के बधाई भी दे रहे थे, लेकिन संभावित हो कैसे, जब सब घुंघरू ही टूट गए, अब पांव में घुंघरू बांधे कौन , पांव भी टूट गए हैं !

  पन्नालाल ने कहा कि मेरे पैरों में घुंघरू (मंत्रिपद) बांध दें फिर मेरी चाल देख लें, पन्नालाल शाक्य को इस तरह गाना गाते देख सिंधिया भी हैरान रह गए और मुस्कुराने लगे।

वही विधायक पन्नालाल शाक्य ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा कि ज्यादा तारीफ नहीं करनी चाहिए, बस उतना ही बढ़िया रहता है। बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि 2013 के विधानसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री मोदी ने उनका प्रचार किया था और इस बार भी 2023 के विधानसभा चुनाव में गुना पहुंचकर जनसभा के माध्यम से प्रचार किया।

 हाल फिलहाल सब मिलाकर सिंधिया के इस गुना दौरे की मध्यप्रदेश की राजनीति में खूब चर्चा है और सिंधिया के कई बदले रूप भी लोगों को इस बार गुना के दौरे में देखने को मिले।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User