बी.एस.ए. कॉलेज में एम.एस.सी. फिजिक्स के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

Sunday, April 20, 2025 - 22:44
Updated: 2 years ago
0
बी.एस.ए. कॉलेज में एम.एस.सी. फिजिक्स के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

मथुरा (आरएनआई) बी.एस.ए. (पोस्ट ग्रेजुएट) कॉलेज, मथुरा में शनिवार को एम.एस.सी. भौतिकी विज्ञान के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया 

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष डॉ. खुशवंत सिंह, तथा प्रोफेसरगण डॉ. शिवराज भारद्वाज, डॉ. रवीश शर्मा और डॉ. रुद्राक्ष तिवारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने समस्त प्रोफेसरगण को दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर भावपूर्ण सम्मान अर्पित किया।

विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें गीत, वादन एवं नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन में मनोरंजन का रंग भर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा ‘मिस्टर एवं मिस फेयरवेल’ प्रतियोगिता, जिसमें प्रतिभागियों से सामान्य ज्ञान आधारित प्रश्न पूछे गए। इस प्रतियोगिता में बालकृष्ण को ‘मिस्टर फेयरवेल’ एवं गायत्री तरकर को ‘मिस फेयरवेल’ के खिताब से नवाज़ा गया।

प्राचार्य ने अपने प्रेरणास्पद उद्बोधन में छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह विदाई नहीं, एक नई उड़ान का आरंभ है। आप सभी जहां भी जाएं, अपने ज्ञान, संस्कार व प्रतिभा से महाविद्यालय का नाम रोशन करें।

विभागाध्यक्ष डॉ. खुशवंत सिंह ने कहा कि भौतिकी केवल एक विषय नहीं, सोचने की एक दिशा है। मैं आशा करता हूँ कि आप सब अपने शोध, तकनीकी दक्षता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएँगे।

डॉ. शिवराज भारद्वाज ने अपने भावुक शब्दों में कहा कि कक्षा में बिताया गया हर क्षण अब एक याद बन चुका है। मेरी शुभकामनाएँ हैं कि आप सब अपने जीवन में ऊँचाइयों को स्पर्श करें और भौतिकी को एक नए दृष्टिकोण से संसार के सामने रखें।

डॉ. रवीश शर्मा ने कहा कि सच्ची शिक्षा वही है जो आपको आत्मनिर्भर बनाए। आपकी मेहनत और अनुशासन ही भविष्य में आपके सबसे बड़े साथी होंगे। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया, बल्कि उनके नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास, और सामाजिक सहभागिता को भी सशक्त बनाने वाला सिद्ध हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसरगण डॉ के वाई सिंह, डॉ बीके गोस्वामी ,डॉ यूके त्रिपाठी, डॉ हिम्मत सिंह, डॉ पंकज कुशवाहा एवं डॉ काश देव शर्मा उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User