बीएमसी चुनाव से पहले गरमाया सियासी माहौल, संजय राउत ने भाजपा पर साधा निशाना

Wednesday, December 31, 2025 - 11:21
0
बीएमसी चुनाव से पहले गरमाया सियासी माहौल, संजय राउत ने भाजपा पर साधा निशाना

मुंबई (आरएनआई)। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि पार्टी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुंबई लाकर जानबूझकर माहौल खराब करना चाहती है।

भाजपा की बीएमसी चुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम शामिल हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा कि मुंबई जैसे शहर में चुनाव प्रचार के लिए बाहर के मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री को बुलाने की आखिर क्या जरूरत है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री और भाजपा के स्थानीय नेता प्रचार करने में सक्षम नहीं हैं।

राउत ने कहा कि योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लाकर भाजपा अपनी कमजोरी दिखा रही है। उनके मुताबिक भाजपा के पास स्थानीय स्तर पर नेतृत्व और ताकत की कमी है, इसलिए वह बाहर से नेताओं को बुलाकर चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह की राजनीति से मुंबई का सामाजिक और राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

इसके साथ ही संजय राउत ने भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना के बीच सीट बंटवारे को लेकर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिवसेना को भाजपा के सामने गिड़गिड़ाकर सीटें मांगनी पड़ रही हैं, जो पार्टी के आत्मसम्मान के खिलाफ है। राउत ने कहा कि उनकी पार्टी कभी भाजपा के सामने नहीं झुकी और यही असली शिवसेना की पहचान है।

भाषा और नारों को लेकर भी राउत ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि मुंबई में सिर्फ ‘जय श्री राम’ नहीं, बल्कि ‘जय महाराष्ट्र’, ‘जय भवानी’ और ‘जय शिवाजी’ के नारे भी गूंजेंगे। उनके इस बयान से साफ है कि बीएमसी चुनाव से पहले राजनीतिक टकराव और ज्यादा तीखा होने वाला है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User