बालोतरा पुलिस ने महज़ 48 घंटे में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के आरोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

Monday, September 25, 2023 - 14:49
Updated: 3 years ago
0

बालोतरा, (आरएनआई) बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने बताया कि 22 सितम्बर को बालोतरा शहर के भगतसिंह सर्किल में दिनदहाड़े फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को बालोतरा पुलिस ने महज़ 48 घंटे में किया गिरफ्तार, नाबालिग बंटी पुत्र प्रकाश हंस जाति वाल्मिकी उम्र 16 वर्ष निवासी माजीसा कॉलोनी।

बालोतरा व उसके साथियों पर आरोपी पिता पुत्र ने दिनदहाड़े फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया, फायरिंग के बाद दोनों आरोपी पिता पुत्र मौके से फरार हो गए, फायरिंग की सूचना मिलने पर बालोतरा पुलिस ने मौके पर पहुंच किया मौका मुआयना, जिला पुलिस अधीक्षक ने फायरिंग की घटना को गम्भीरता से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र खोजा, पुलिस उप-अधीक्षक वृत बालोतरा श्रीमती नीरज शर्मा के सुपरवीजन में  नि.पु. बालोतरा थानाधिकारी उगमराज सोनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की त्वरित कार्यवाही, घटना के महज़ 48 घंटे बाद बालोतरा पुलिस ने दोनों फरार आरोपी पिता पुत्र मुकेश कुमार पुत्र चंपालाल जाति वाल्मिकी उम्र 40 वर्ष निवासी हरिजन बस्ती, बालोतरा पुलिस थाना बालोतरा कमलेश पुत्र मुकेश कुमार जाति वाल्मिकी उम्र 23 वर्ष निवासी हरिजन बस्ती, बालोतरा पुलिस थाना बालोतरा को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फायरिंग मे प्रयुक्त एक देसी कट्टा (पिस्टल नुमा) व 01 जिन्दा कारतूस बरामद करने में बालोतरा पुलिस टीम ने की सफलता हासिल।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User