महिला आरक्षण 2039 से पहले लागू होने वाला नहीं-सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा ने महिला आरक्षण विधेयक पर महिलाओं को ठग लिया है। इसमें इस तरह की शर्तें लगा दी गई हैं जिससे कि यह 2039 के पहले लागू ही न हो पाए।

Sep 25, 2023 - 13:44
 0  567
महिला आरक्षण 2039 से पहले लागू होने वाला नहीं-सुप्रिया श्रीनेत
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत

लखनऊ। (आरएनआई) कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कानपुर के ठग्गू के लड्डू की तरह भाजपा वह पार्टी है  ऐसा कोई सगा नहीं जिसे हमने ठगा नहीं लेकिन अब इनके दिन पूरे हो चुके हैं। वह कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

महिला आरक्षण के मामले में भी कुछ ऐसा ही है। यह 2039 से पहले लागू होने वाला नहीं है। भाजपा गलत बयानी कर रही है। जब जनगणना होगी फिर इस पर कार्य होगा। ऐसे में यह 2039 से पहले लागू होने वाला नहीं है।

यदि भाजपा वाकई महिलाओं को आरक्षण देना चाहती है तो इसे 2024 के चुनाव में ही लागू करे। अदाणी घोटाला जब सामने आता है तो भाजपा कोई न कोई नया शिगूफा छेड़ती है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना जल्द से जल्द होनी चाहिए। सरकार संविधान के प्रावधान के अनुसार महिला आरक्षण बिल को अपनाएं। कांग्रेस ने समर्थन इसलिए किया क्योंकि आधी आबादी की समर्थक है। यह बिल पहले राजीव गांधी लेकर आए थे लेकिन उस समय भाजपा ने विरोध किया था। सुप्रिया ने कहा कि अफसरों की तैनाती में खेल हो रहा है इसलिए भी जनगणना जरूरी है।

भाजपा की सांसद आखिर लखीमपुर खीरी कांड पर चुप क्यों रहीं? मणिपुर पर चुप रहती हैं। भाजपा की महिला सांसदों की चुप्पी सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो महिला आरक्षण विधेयक तत्काल लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में इंडिया गठबंधन की धुरी कांग्रेस है लेकिन समन्वय हर स्तर पर होगा। समय आएगा तो सीट तय हो जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.