बारिश से उत्तराखंड में हालात बिगड़े, यमुनोत्री हाईवे बंद; भूस्खलन से कई सड़कें बाधित

Sunday, July 19, 2026 - 12:47
0
बारिश से उत्तराखंड में हालात बिगड़े, यमुनोत्री हाईवे बंद; भूस्खलन से कई सड़कें बाधित

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। यमुनोत्री हाईवे पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने से सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गए हैं, जिसके कारण मार्ग बंद हो गया है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यमुना घाटी में लगातार बारिश के कारण स्यानाचट्टी और हनुमान चट्टी के बीच सड़क का कटाव भी हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताया कि मार्ग को खोलने के लिए मशीनों के जरिए मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और दोपहर तक यातायात बहाल होने की उम्मीद है।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी खराब मौसम के कारण कई सड़कें और राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हुए हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर गिरने के कारण घोड़ा-खच्चर संचालन फिलहाल बंद रखा गया है। हालांकि पैदल यात्री संकरे मार्ग से सावधानी के साथ आवाजाही कर रहे हैं।

चमोली जिले में चीन सीमा को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण ज्योतिर्मठ-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग भी पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने के कारण कई घंटों तक बाधित रहा। मार्ग पर अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा दरककर गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

राज्य के कई अन्य मार्ग भी भूस्खलन और मलबा आने से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें लगातार मलबा हटाने और यातायात बहाल करने के कार्य में जुटी हैं। प्रशासन ने लोगों और यात्रियों से मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने तथा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User