बाढ़ आपदा प्रबंधन में होमगार्ड, एसडीईआरएफ और आपदा मित्रों की अहम भूमिका : कलेक्टर श्री कन्‍याल

गुना के सिंगवासा तालाब पर बाढ़ राहत उपकरणों का डेमो, रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रक्रिया का प्रदर्शन

Thursday, June 12, 2025 - 19:57
Updated: 1 year ago
0
बाढ़ आपदा प्रबंधन में होमगार्ड, एसडीईआरएफ और आपदा मित्रों की अहम भूमिका : कलेक्टर श्री कन्‍याल

गुना (आरएनआई) जिले में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों की क्रम में आज कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल ने स्‍थानीय सिंगवासा तालाब पर आयोजित आपदा प्रबंधन अभ्यास का निरीक्षण किया। इस अवसर पर होमगार्ड और एसडीईआरएफ की टीम ने बाढ़ के समय उपयोग में आने वाले विभिन्न उपकरणों का डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया।

डेमो के दौरान पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की रेस्क्यू प्रक्रिया, बोतल और पीपा राफ्ट जैसे इम्प्रोवाइज्ड साधनों का निर्माण तथा डीप डाइविंग सेट के प्रयोग को जीवंत रूप में दिखाया गया। उपस्थित अधिकारियों द्वारा इस प्रदर्शन की सराहना की गई।

कलेक्टर श्री कन्‍याल ने मौके पर मौजूद टीमों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, "होमगार्ड और एसडीईआरएफ ने पूर्व वर्षों में भी अपनी बहादुरी और तत्परता से कई लोगों की जान बचाई है। इसी तरह आपदा मित्रों की भी भूमिका बहुत अहम है। जिले में लगभग 300 आपदा मित्र हैं जिन्हें इन उपकरणों के उपयोग में दक्ष होना चाहिए।"

उन्‍होंने कहा कि कुछ देशों में बच्चों को आपदा प्रबंधन की प्रारंभिक ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे आपात स्थिति में वे लोगों की सहायता कर सकें। श्री कन्‍याल ने उपस्थित दलों से निरंतर अभ्यास करते रहने की अपील की, ताकि किसी भी आपदा के समय त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया दी जा सके।

आज इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रमुख सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडे, होमगार्ड कमांडेंट आर.के. पथरोल, प्लाटून कमांडर मनोज भदौरिया व श्रीमती नीतू मावई सहित बड़ी संख्या में होमगार्ड, एसडीईआरएफ टीम के सदस्य सहित आपदा मित्र उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User