बाजार में बिक रहा चाइनीज लहसुन, खाद्य विभाग ने छापामारी कर जब्त की 14 बोरी

Sunday, November 17, 2024 - 20:48
Updated: 2 years ago
0
बाजार में बिक रहा चाइनीज लहसुन, खाद्य विभाग ने छापामारी कर जब्त की 14 बोरी

जबलपुर (आरएनआई) भारत में चाइनीज लहसुन एक बार फिर मार्केट में धोखे से बेचा जा रहा है, ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से आ रहा है जहाँ खाद्य एवं औषधि विभाग ने जबलपुर की कृषि उपज मंडी के पास स्थित एक दुकान पर छापा मार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में लहसुन बरामद किया था जांच के दौरान यह पाया गया है कि यह लहसुन नागालैंड के दीमापुर शहर से लाया गया था।

इस रिपोर्ट से अब इस बात की संभावनाएं भी काफी बढ़ गई है कि चीन से नागालैंड होते हुए इस तरह के लहसुन देश के कई राज्यों में भेजे जा रहे हैं। खाद एवं औषधि विभाग ने किसी उपज मंडी से 2 कुंटल लहसुन जो की 14 बोरियों में रखा हुआ था उसे जप्त कर सैंपल राज्य परीक्षण लब भोपाल भेजा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह जानकारी लगी है कि यह लहसुन निश्चित रूप से चीन का ही था।

बड़ी मात्रा में लहसुन जप्त
जानकारी के मुताबिक चीन के लहसुन को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने की कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं है लेकिन सूत्र यह बताते हैं कि चीन का लहसुन मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है और यही वजह है कि इसके उपयोग से लोग बच रहे हैं जिला प्रशासन के एक खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी इसी वजह से कृषि उपज मंडी में स्थित अब्दुल सलाम और कंपनी की दुकान पर छापा मार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में लहसुन जप्त किया था।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User