बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा: टेंट गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 10 घायल
छतरपुर के बागेश्वर धाम में आरती के दौरान टेंट गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लगभग 10 लोग घायल हो गए। तेज हवा या निर्माण में कमी के कारण टेंट गिरा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छतरपुर (आरएनआई) मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम परिसर में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। गुरुवार सुबह आरती के दौरान अचानक एक टेंट गिर पड़ा और अफरा-तफरा मच गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए हैं।
यह हादसा उस वक्त हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में आरती में शामिल हो रहे थे। उसी दौरान, तेज हवा या निर्माण में खामी के चलते एक भारी टेंट अचानक गिर पड़ा। कुछ लोग टेंट के नीचे दब गए और वहां अफरा-तफरी मच गई।
इस दौरान टेंट को खड़ा करने के लिए लगाए गए एक लोहे के रोड में एक श्रद्धालु की सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं अन्य घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रशासन और धाम प्रबंधन समिति ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की टीमें पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया।
मृतक का नाम श्याम लाल कौशल है और उनकी उम्र 50 वर्ष थी। वह अयोध्या के रहने वाले थे लेकिन उनका मूल गांव उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में है। इनके साथ आसपास रहने वाले परिवार के और भी सदस्य यहां पहुंचे थे।
बुंदेलखंड के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम पर चार जुलाई को हजारों की संख्या में देश विदेश के श्रद्धालु जुटेंगे। क्योंकि चार जुलाई को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन है और चार जुलाई से गुरुपूर्णिमा तक धाम पर विशेष धार्मिक आयोजन होंगे।
धाम को खूबसूरती के साथ सजाया जा रहा है। पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 1 जुलाई से 3 जुलाई तक बालाजी का दिव्य दरबार लगाएंगे। 4 जुलाई को बागेश्वर महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा और जन्मोत्सव को लेकर देश विदेश के 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। इस आयोजन को लेकर गढ़ा गांव में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को ही श्रद्धालु धाम पर पहुंचना शुरू हो गए थे।
श्रद्धालुओं को मिलेगा गुरुमंत्रधाम पर 7 और 8 जुलाई को आयोजित होने वाले गुरुदीक्षा महोत्सव के अंतर्गत हजारों श्रद्धालुओं और शिष्यों को गुरुमंत्र देकर उन्हें दीक्षित करेंगे।
बागेश्वर धाम जन सेवा समिति की ओर से दीक्षा आयोजन के प्रभारी चक्रेश सुल्लेरे ने बताया कि लंबे समय से गुरुदीक्षा महोत्सव की तैयारी की जा रही थी। इधर गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी सतर्क हो गया है। क्योंकि गढ़ा गांव में भीड़ बढ़ सकती है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



