बाइडन के खिलाफ महाभियोग जांच पर व्हाइट हाउस की सफाई

प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने बाइडन के राजनीतिक शत्रुओं द्वारा की जा रही जांच का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राष्ट्रपति को फंसाने की साजिश है। दुश्मनों ने पूरी साल राष्ट्रपति पर निगरानी करते हुए बिता दी, लेकिन उन्हें कोई सबूत नहीं मिला।

Thursday, September 14, 2023 - 08:13
0
बाइडन के खिलाफ महाभियोग जांच पर व्हाइट हाउस की सफाई
राष्ट्रपति जो बाइन

वाशिंगटन। (आरएनआई) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब जो बाइडन भी मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ अमेरिकी संसद के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी ने महाभियोग जांच शुरू करने की मंजूरी दी है। हालांकि, जांच शुरू होने के बाद व्हाइट हाउस ने बुधवार को बाइडन पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है।

प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने बाइडन के राजनीतिक शत्रुओं द्वारा की जा रही जांच का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राष्ट्रपति को फंसाने की साजिश है। दुश्मनों ने पूरी साल राष्ट्रपति पर निगरानी करते हुए बिता दी, लेकिन उन्हें कोई सबूत नहीं मिला।

बाइडन के खिलाफ सबूत इसलिए नहीं मिला क्योंकि उन्होंने कुछ गलत किया ही नहीं है।

अमेरिकी संसद के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी ने मंगलवार को राष्ट्रपति बाइडन के खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करने की मंजूरी दी थी। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडन परिवार के व्यापारिक सौदे को लेकर मैक्कार्थी ने जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। रिपब्लिकन का बाइडन पर आरोप है कि साल 2009 से 2017 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहते हुए उन्होंने अपने बेटे हंटर बाइडन को विदेशी व्यापार में फायदा पहुंचाया था।

रिपब्लिकन के पास महाभियोग जांच को मंजूरी देने के लिए सदन में वोट के लिए भी पर्याप्त समर्थन नहीं था। उन्होंने कहा कि यहां तक कि हाउस रिपब्लिकन ने भी कह चुका है कि सबूत मौजूद नहीं है। पियरे ने कहा कि यह महज एक राजनीतिक स्टंट है। हालांकि, राष्ट्रपति जो बाइन ने महाभियोग जांच पर कुछ भी नहीं कहा है।

अमेरिका के कैपिटल हिल में मैक्कार्थी ने मंगलवार को कहा था कि मैं आज सदन समितियों को राष्ट्रपति बाइडन के खिलाफ औपचारिक महाभियोग जांच शुरू करने का निर्देश दे रहा हूं। मैक्कार्थी ने बताया था कि हाउस ओवरसाइट और जवाबदेही समिति के अध्यक्ष जेम्स कॉमर जांच की निगरानी करेंगे। इसके अलावा, हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के अध्यक्ष जिम जॉर्डन और हाउस वेज एंड मीन्स कमेटी के अध्यक्ष जेसन स्मिथ जेम्स कॉमर का सहयोग करेंगे। हालांकि, व्हाइट हाउस ने महाभियोग जांच का विरोध किया। 

बाइडन पर आरोप है कि साल 2009 से 2017 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहते हुए उन्होंने अपने बेटे हंटर बाइडन को विदेशी व्यापार में फायदा पहुंचाया। रिपब्लिकन ने इसी मामले में इस साल काफी समय तक जांच भी की थी, जिसमें बाइडन के खिलाफ सबूत नहीं मिल सके थे। हालांकि, मंगलवार को मैक्कार्थी ने कहा था कि हम सबूत लेकर आएंगे। मैक्कार्थी ने बताया कि रिपब्लिकन ने फोन कॉल और मनी ट्रांसफर सहित अन्य सबूत पेश किए हैं, जिससे बाइडन परिवार के खिलाफ भ्रष्ट्राचार का मामला बनता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User