दिल्ली: बाइक सवार हमलावरों ने कांग्रेस नेता लखपत सिंह कटारिया को उतारा मौत के घाट
दिल्ली के मालवीय नगर में कांग्रेस नेता लखपत सिंह कटारिया को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी।
नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली के मालवीय नगर में कांग्रेस नेता लखपत सिंह कटारिया को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, आज सुबह 9.53 बजे मालवीय नगर पुलिस थाने में विजय मंडल पार्क, बेगमपुर के पास गोलीबारी के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। घायल लखपत सिंह कटारिया (55) निवासी बेगमपुर को गोली लगने की सूचना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, दो लोगों ने पार्क के निकट कटारिया को रोका, उन पर गोलियां चलाईं और एक अज्ञात मोटरसाइकिल से मौके से भाग गए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



