अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचे भारतीय को किया गया गिरफ्तार, 18-व्हीलर ट्रक से वाहनों को टक्कर मारने का आरोप
अमेरिका में एक भारतीय नागरिक प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जिसने ट्रक चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी थी, जिससे एक पांच साल की बच्ची की जिंदगीभर के लिए अपाहिज हो गई। इस व्यक्ति ने कथित तौर पर अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश किया था। उसके पास वाणिज्यिक ड्राइविंग लाइसेंस भी था।
न्यूयॉर्क/वॉशिंगटन (आरएनआई) अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने पिछले साल कैलिफोर्निया में ट्रक चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी थी। इस घटना में एक पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई और उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। यह व्यक्ति कथित तौर पर अवैध रूप से अमेरिका आया था।
आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी (आईसी) ने पिछले महीने आरोपी प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया था। उसे तब तक आईसीई की हिरासत में रखा गया है, जब तक कि उसका आव्रजन का मामला तय नहीं हो जाता। आईसीई ने बताया कि जून 2024 प्रताप सिंह ने कैलिपोर्निया में एक वाणिज्यिक 18 पहियों वाले ट्रक को चलाते हुए कई वाहनों कई कारों की टक्कर करवाई।
गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) के एक बयान में कहा गया कि प्रताप सिंह ने अक्तूबर 2022 में अमेरिका की दक्षिण सीमा को अवैध तरीके से पार किया था और तब बाइडन प्रशासन ने उसे रिहा कर दिया था। कैलिफोर्निया राजमार्ग पुलिस (सीएचपी) की दुर्घटना पर रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रताप सिंह ने असुरक्षित गति से वाहन चलाया और ट्रैफिक व निर्माण क्षेत्र में भी नहीं रुका। प्रताप सिंह को कैलिफोर्निया के मोटर वाहन विभाग (डीएमवी) की ओर से वाणिज्यिक चालक का लाइसेंस जारी किया गया था।
दुर्घटना में पांच वर्षीय डलिलाह कोलमेन को गंभीर और जीवन को बदल देने वाली चोटें आई थीं। उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि वह चल नहीं सकती, बोल नहीं सकती, आम भोजन नहीं कर सकती। इस वजह से वह किंडरगार्टन नहीं जा सकीं। उसे तीन हफ्ते कोमा में रखा गया और छह महीने अस्पताल में उपचार हुआ।
इलाज के दौरान डॉक्टरों को उसके सिर की सर्जरी करनी पड़ी, जिसमें सिर की एक हड्डी को हटाना पड़ा। करीब चार महीने तक उसके सिर का आधा हिस्सा नहीं था। उसकी जांघ की हड्डी टूट गई, सिर की हड्डियां भी टूट गईं। अब उसे चलने-फिरने और बोलने में परेशानी होती है, दिमाग की विकास धीमा हो गया है और उसे ठीक होने के लिए हमेशा इलाज और थेरेपी की जरूरत पड़ेगी।
डीएचएस की सचिव क्रिस्टी नोम ने कहा, कोलमेन की जिंदगी एक अवैध तरीक से आए व्यक्ति के कारण हमेशा के लिए बदल गई, जब उसने 18 पहियों वाले वाहन को चलाते हुए उस पर और उसके परिवार पर टक्कर मारी। यह त्रासदी पूरी तरह टाली जा सकती थी।
उन्होंने यह भी कहा कि यह एक उदाहरण है कि कैलिफोर्निया डीएमवी ने अवैध व्यक्ति को वाणिज्यिक चालक का लाइसेंस जारी किया। नोम ने कहा, और कितने निर्दोष लोगों को पीड़ित होना होगा। गेविन न्यूजॉम (कैलिफोर्निया के गवर्नर) अमेरिकी लोगों के जीवन के साथ खेलना बंद करें।
यह हाल के समय में दूसरा मामला है। अगस्त में एक अन्य भारतीय हरजिंदर सिंह को दुर्घटना में तीन लोगों की मौत के लिए गिरफ्तार किया गया। उसने फ्लोरिडा राजमार्ग पर 18 पहिए वाले ट्रक को चलाते हुए गलत तरीके से यू-टर्न करने की कोशिश, जिससे सड़क पर सभी लेन ब्लॉक हो गई और तीन लोगों की जान चली गई।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



