बस दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार एवं चिन्हित मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की प्रदाय की गयी आर्थिक सहायता

प्रभारी कलेक्‍टर द्वारा जिला अस्‍पताल में उपचाररत घायलों से बातचीत की और उनके स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में प्राप्‍त की जानकारी।

Dec 30, 2023 - 19:12
Dec 30, 2023 - 20:08
 0  3k
बस दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार एवं चिन्हित मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की प्रदाय की गयी आर्थिक सहायता
बस दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार एवं चिन्हित मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की प्रदाय की गयी आर्थिक सहायता

गुना (आरएनआई) मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रभारी कलेक्टर प्रथम कौशिक के द्वारा गुना जिले में दिनांक 27 दिसंबर को हुयी बस दुर्घटना के दौरान 16 घायल व्यक्ति क्रम से रितु भील पत्नी विजय भील,  निशा ओझा पत्नी अजय, अंकित कुशवाह पुत्र उमराव, सविता ओझा पत्नी सीता राम, सोनू अहिरवार पुत्र मांगीलाल, कांता जाटव पत्नी कालूराम, दीपक सोनी पुत्र ओमप्रकाश, चंद्रपाल यादव पुत्र हरनाम सिंह, विनीता ओझा पत्नी शिवचरण, मोहन सिंह पुत्र भीकम सिंह, करण सिंह पुत्र रामसिंह, राम ओझा पुत्र मदन लाल, सुनील सेहरिया पिता राधेश्याम, गोरा बाई पत्नी रामकिशन अहिरवार, हीरालाल पुत्र मोती बंजारा तथा सोनाली पुत्री सोनू अहिरवार को 50-50 हजार रूपये एवं चिन्हित 02 मृत व्‍यक्ति मनोहर पुत्र भूरेलाल शर्मा एवं बीरेन्‍द्र सिंह यादव पुत्र सीताराम यादव के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की राशि उनके परिजनों के खाते में भेजने की कार्यवाही की गयी है। शेष 11 मृत व्‍यक्तियों की डीएनए रिपोर्ट प्राप्‍त होने पर उनके परिजनों को सहायता राशि प्रदाय की जावेगी।

ज्ञात हो कि दुर्घटना के उपरांत तात्कालिक सहायता के रूप में उपचार-रत घायल व्यक्तियों को 5-5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता पूर्व में ही जारी की जा चुकी है। 

इस दौरान प्रभारी कलेक्‍टर द्वारा जिला अस्‍पताल में उपचाररत घायलों से बातचीत की और उनके स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में जानकारी प्राप्‍त की गयी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी राजकुमार ऋषिश्वर और प्रभारी सिविल सर्जन डॉ भाटी एवं गुना तहसीलदार जी. एस. वैरवा उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0