बस्तोई के पास रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग का शव मिला

Sep 23, 2023 - 20:58
Sep 23, 2023 - 21:04
 0  297
बस्तोई के पास रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग का शव मिला

सिकंदराराऊ (आरएनआई) बस्तोई के पास रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग का शव मिला जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 हसयन थाना क्षेत्र के गांव बस्तोई निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग श्रीनिवास का शव वस्तोई रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। बुजुर्ग की मौत की जानकारी मिलते ही जहां परिजनों में कोहराम मच गया वहीं सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0